मोड़ - नरेश चंद्रकर

नरेश चंद्रकरनरेश चंद्रकर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

तुम गन्ध की तरह फैल गई हो
सैकड़ों स्पर्श पड़े हैं स्मृतियों में
खूब अगिन चुम्बन फैल गए हैं
रोओं के असँख्य छुअन हमारे पास हैं अब

तुम रास्ता न था इसलिये नहीं आईं इधर तक
रास्ते तो अब बने हैं
तुम्हारे और मेरे पद-चिह्नों से
हमारी अनगिन छोड़ी इच्छाओं और अधूरी छोड़ी गई नींदों से

तुम सच में भी
चलते हुए रास्ते को अधूरा छोड़कर नहीं आईं इधर

बाक़ायदा मोड़ लिया है !!
नरेश चंद्रकर
About the poet

नरेश चंद्रकर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like