जाने की प्रक्रि‍या - नरेश चंद्रकर

नरेश चंद्रकरनरेश चंद्रकर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

चुपचाप कैसे चली गई
चौमासे की बरसातें

यह पता भी न चला

बारि‍श की फुहारें देखकर
यह अनुमान कठि‍न था

कि ऋतांत की बारि‍श हो रही है

यदि‍ पहले ज्ञात होता
इसके बाद नहीं होगी वर्ष-भर बारिश
रोमांचि‍त रहता मन

चुपचाप करवट लेगा मौसम
इसका संकेत नहीं था
मौसम वि‍भाग के पास भी

बादलों की गर्जना
बारि‍श में भीगना
सड़कों पर जल-भराव के दृश्य
सीलन की गंध

गए सब चुपचाप

प्रकृति‍ को देखकर ही नहीं

जीवन पर भी
ठीक बैठता है यह वाक्य

गए सब चुपचाप !!
नरेश चंद्रकर
About the poet

नरेश चंद्रकर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like