हर आने वाली मुसीबत - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

उसकी गतिविधियाँ
असामान्य होती हैं
दूर से पहचानना
बहुत मुश्किल होता है
या तो वह कोई बाढ़ होती है
या तो कोई तूफ़ान
या फिर अचानक आई गन्ध

वह अपने आप
अपना द्वार खोलती है और
बिना इज़ाज़त प्रवेश कर जाती है

फिर भागते रहो
घंटों छुपते रहो इससे
जब तक वह दूर नहीं चली जाती
हमारे मन से

बचा रह जाता है
उसके दुबारा लौट आने का भय ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories