हक़ - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

प्रकृति की सुंदरता पर किसी का हक़ नहीं था
वो आज़ाद थी, इसलिए सुंदर थी
एक ख़ूबसूरत चट्टान को तोडक़र
दो नहीं बनाया जा सकता
ना ही एक बकरी के जिस्म को दो ।

इस धूप को कोई नहीं रोक सकता था
धीरे-धीरे यह छा जाती थी चारों तरफ़
इसलिए इसके भी दो हिस्से नहीं हो सकते
और जो हिस्से सुंदर नहीं थे
वे लड़ाईयों के लिए पहले ही छोड़ दिए गए थे ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories