दुनिया के सारे कुएँ - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मँडरा रहा है यह सूरज
अपना प्रबल प्रकाश लिए
मेरे घर के चारों ओर

उसके प्रवेश के लिए
काफ़ी है एक छोटा-सा सूराख़ ही

और ज़िन्दगी में
जो भी अर्जित किया है मैंने
उसे बाहर निकाल देने के लिए
काफ़ी होगा एक सूराख़ ही

और प्रशंसनीय है यह तालाब
मिट्टी में बने हज़ार छिद्रों के बावजूद
बचाए रखता है अपनी अस्मिता

और
वंदनीय हो तुम
दुनिया के सारे कुओ !
पाताल से भी खींचकर सारा जल
बुझा देते हो प्यास हर प्राणी की ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories