डर पैदा करना - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

केवल उगते या डूबते हुए सूर्य को ही
देखा जा सकता है नंगी आँखों से
फिर उसके बाद नहीं

और
जानता हूँ
हाथी नहीं सुनेंगे
बात किन्हीं तलवारों की
ले जाया जा सकता है उन्हें दूर-दूर तक
सिर्फ सुई की नोक के सहारे ही

इसलिए
सोचता हूँ,
डर पैदा करना भी एक कला है ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories