चित्रकार (कविता) - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मैं तेज़ प्रकाश की आभा से
लौटकर छाया में पड़े कंकड़ पर जाता हूँ
वह भी अंधकार में जीवित है
उसकी कठोरता साकार हुई है इस रचना में

कोमल पत्ते मकई के
जैसे इतने नाजुक कि वे गिर जाएँगे
फिर भी उन्हें कोई संभाले हुए है

कहाँ से धूप आती है और कहाँ होती है छाया
उस चित्रकार को सब-कुछ पता होगा
वह उस झोपड़ी से निकलता है
और प्रवेश कर जाता है बड़े ड्राइंग रूम में

देखो यह घास की चादर
उसने कितनी सुन्दर बनाई है
उस कीमती कालीन से भी कहीं अधिक मनमोहक ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories