अनुभूतियाँ - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

सचमुच हमारी अनुभूतियाँ
नाव के चप्पू की तरह बदल जाती हैं हर पल
लगता है पानी सारे द्वार खोल रहा है ख़ुशियों के

चीजें त्वरा के साथ आ रही हैं जा रही हैं
गाने की मधुर स्वर लहरियाँ गूँजती हुई रेडियो से
मानों झील के भीतर से ही आ रही हों

हम पानी के साथ
बिलकुल साथ-साथ
और नाव को धीरे-धीरे बढ़ाता हुआ नाविक
मिला रहा है गाने के स्वर के साथ अपना स्वर
और हम डूब चुके हैं पूरी तरह से
यहाँ की सुन्दरता में।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories