ज्योति कलश छलके - नरेन्द्र शर्मा

नरेन्द्र शर्मानरेन्द्र शर्मा28 Feb 1913 – 12 Feb 1989

4 min read · 12.4K reads

ज्योति कलश छलके - ४
हुए गुलाबी, लाल सुनहरे
रंग दल बादल के
ज्योति कलश छलके

घर आंगन वन उपवन उपवन
करती ज्योति अमृत के सींचन
मंगल घट ढल के - २
ज्योति कलश छलके

पात पात बिरवा हरियाला
धरती का मुख हुआ उजाला
सच सपने कल के - २
ज्योति कलश छलके

ऊषा ने आँचल फैलाया
फैली सुख की शीतल छाया
नीचे आँचल के - २
ज्योति कलश छलके

ज्योति यशोदा धरती मैय्या
नील गगन गोपाल कन्हैय्या
श्यामल छवि झलके - २
ज्योति कलश छलके

अम्बर कुमकुम कण बरसाये
फूल पँखुड़ियों पर मुस्काये
बिन्दु तुहिन जल के - २
ज्योति कलश छलके
नरेन्द्र शर्मा
About the poet

नरेन्द्र शर्मा

Pandit Narendra Sharma (28 February 1913 – 12 February 1989) was an Indian writer, poet and lyricist in Hindi language. He also wrote some songs for Indian Hindi cinema, like the title song for Satyam Shivam Sundaram (1979), for which he also received a Filmf…

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like