मरी नहीं होंगी इच्छाएँ - नरेन्द्र पुण्डरीक

नरेन्द्र पुण्डरीकनरेन्द्र पुण्डरीक6 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

इस जीवन में तो उम्मीद नहीं है मुझे
अगले जन्म जैसा कुछ
होता है में नहीं है विश्वास,

आशा नही है कि
नहा पाऊँगा नदी में उसी तरह
जैसे नहाता था साथी
लड़के-लड़कियों के बीच,

लड़के हो गए होंगे
मेरी ही तरह अधबूढ़े
लेकिन मरी नहीं होगी
मेरी ही तरह उनकी इच्छाएँ,

लड़कियाँ तो बुढ़ा गई होंगी इतनी कि
इच्छा ही नही जन्म ले रही होगी
एकाध ही होंगी
जिन्हें मिला होगा अच्छा घर-वर
उनके मन-मुकुर में
कहीं ज़रूर बचा हूँगा मैं
लेकिन सोंचता हूँ कि
क्या पलट कर देखनें का
साहस भी बचा होगा उनमें।
नरेन्द्र पुण्डरीक
About the poet

नरेन्द्र पुण्डरीक

View profile & all 10 Poems / Stories