वर्णन - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

आज घटित हादसे के बारे में
संक्षेप में बतलाओ

वर्णन तथ्यपरक हो
और लगे तर्कसंगत

सन्देह के लिए जगह न बचे
शब्दों को दी जाए इतनी छूट
जितनी वर्णन के लिए ज़रूरी हो

बेमानी है ज़िक्र
अवान्तर प्रसंगों का
लोग मारे ही जा रहे हैं
यह होगा एक अमूर्त वाक्य

संक्षेप में यह कि
ज़ुबान से दी किसी ने भद्दी गालियाँ
एक ख़ास लय सुनी गई उनमें
स्वराघात और प्रवाह में बेजोड़ कुछ गालियाँ

संक्षेप में यह कि
कविता नहीं साध सकी वह लय
जो गालियों की भाषा में मुखर रही आई

आज घटित हादसे का वर्णन
समाप्त हुआ।
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like