हमारी नाव - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

ये भाषा की थकान का दौर है
विचार और स्वप्न की मृत्यु
यहीं से शुरू होती है

कविता जैसी भी है जहाँ भी है
जितनी भी है
बस डूबी है अन्धकार में
सम्वाद आधे-अधूरे
गिरते लडख़ड़ाते हाँफते

बस, थोड़ा सा संगीत है कहीं
जाने कैसे वो भी बचा हुआ है निर्जन में
उसी किनारे बंधी है
हमारी जर्जर नाव
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like