हजारासिंग का गिटार - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

बीसवीं सदी के आठवें दशक के प्रख्यात गिटारवादक हज़ारासिंग के सम्मान में यह कविता

मेरी गली में
रहने वाला
बिजली मैकेनिक
हज़ारासिंग की बजाई
गिटार की धुन में डूब गया है
वह कहता है —
हज़ारासिंग मेरा प्रिय वादक है

कल बिजली की
भारी मशीनों पर झुका
वह जरूर इसी धुन को गुनगुनाएगा

मैं खु़श होता हूँ
और मैकेनिक की सिगरेट से
अपनी सिगरेट सुलगाकर
हज़ारासिंग के गिटार में
डूबने की कोशिश करता हूँ
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like