एक दिन - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

4 min read · 12.4K reads

(चित्रकार रघुनाथसिंह के वास्ते)

विदिशा में रघुनाथसिंह जब तक रहे
हमने ख़ूब आबाद किया उनका घर
वह एक चित्रकार का घर था
उसमें प्रविष्ट होते ही लगता
हम किसी चित्र में प्रविष्ट हो रहे

रघुनाथसिंह के देहावसान के बाद
हम कभी उनके घर नहीं गए

वैसे ही हम नवीन सागर
अशोक माहेश्वरी और विनोद्रंजन उपाध्याय
के घर भी कभी नहीं जाते
उन घरों में जाने के लिए
चाहिए जो जिगर वो मयस्सर कहाँ

एक दिन
हम भी छोड़ देंगेअपनी देह
और तय मानिए कि
अपने घर भी कभी नहीं जाएंगे हम।

सन्दर्भ :
रघुनाथ सिंह=कवि वेणुगोपाल, शलभ श्रीराम सिंह, विजय बहादुर सिंह, नरेन्द्र जैन आदि के सहृदय मित्र, संरक्षक और चित्रकार।
नवीन सागर=दिवंगत कवि-कथाकार। कविता कोश में इनकी कविताएँ उपलब्ध हैं।
अशोक माहेश्वरी= दिवंगत छायाकार।
विनोदरंजन उपाध्याय=दिवंगत प्रिय गायक
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like