दिन में घास चमक रही थी - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

दिन में
घास चमक रही थी
अब रात
तारे चमकते हैं

तारों के पार
वह सवेरा
जो अभी अन्धेरा है

अन्धेरे के पार
वह सूरज
जो अभी दौड़ता
ललमुँहा बच्चा है

बच्चे के पार
वह
इच्छा
जो
बुलबुल के पँखों में
उड़ान भर
रही है
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like