गिलहरी प्रसन्न है - नारायणलाल परमार

नारायणलाल परमारनारायणलाल परमार1 Sept 1927 – 27 Sept 2003

3 min read · 12.4K reads

गिलहरी प्रसन्न है,
जामुन की डाल पर!

जो फल मीठा लगता,
बस उसको खाती है!
नीचे खरगोश के-
लिए कुछ गिराती है।

कभी-कभी नाचती,
पूँछ को सम्हालकर!
ध्यान नहीं देती है,
कौए की काँव पर,
करती गुस्सा, उसके
मतलबी स्वभाव पर।

सुआ मगन है उसकी-
मतवाली चाल पर!

नहीं पकड़ में आती,
बेहद यह चंचल है,
हरे-भरे पेड़ों पर
मचा रही हलचल है।

इसको रखना मुश्किल,
पिंजरे में पालकर!
नारायणलाल परमार
About the poet

नारायणलाल परमार

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून