दादा जी का खर्राटा - नारायणलाल परमार

नारायणलाल परमारनारायणलाल परमार1 Sept 1927 – 27 Sept 2003

3 min read · 12.4K reads

दूर-दूर तक गूँजा करता
है दादा जी का खर्राटा।

पत्ते थर-थर काँप रहे हैं,
पेड़ खड़े हैं हक्के-बक्के।
बरामदे के हर खंभे के,
मानो छूट रहे हैं छक्के।
भरी दोपहर दूर-दूर तक
नजर नहीं आता सन्नाटा!

आँधी पास नहीं आती है,
छूट रहा है उसे पसीना!
पशु-पक्षी लें कहाँ बसरेा,
मुश्किल हुआ सभी का जीना।
याद नहीं होगा मौसम को,
लगा कभी ऐसा झन्नाटा।

नीकू-चीकू भी डरते हैं,
जैसे टैंक चल रहा कोई।
या कि फिर भट्ठी में भारी,
लोहा अभी ढल रहा कोई।
आसमान से नीचे आकर
नहीं मारती चील झपाटा!
नारायणलाल परमार
About the poet

नारायणलाल परमार

View profile & all 9 Poems / Stories