पाव-भर चाँदनी - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

पाव-भर भी जो
शरद् की चाँदनी यह
ढाल पाता
प्राण के भीतर ! --
निकलता प्राण से जो भी
शरद्-सा ही विमल होता --
उतर हर प्राण के भीतर,
कँपा उसके अन्धेरे को,
जुही की चाँदनी उसमें तना देता !
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories