एक नापसंद जगह - नलिन विलोचन शर्मा

नलिन विलोचन शर्मानलिन विलोचन शर्मा18 Sept 1916 – 12 Sept 1960

6 min read · 12.4K reads

एक दिन यहां मैंने एक कविता लिखी थी,
यहां जहां रहना मुझे नापसंद था।
और रहने भेज दिया था।
जगह वह भी, जहां रहना अच्छा लगता है
और रहता गया हूँ,
वहां शायद ही हो कि कविता कभी लिखी हो।
आज फिर इस नापसंद जगह
डाल से टूटे पत्ते की तरह
मारा-मारा आया हूँ,
और यह कविता लिख गई है,
इस जगह का मैं कृतज्ञ हूँ,
इस मिट्टी को सर लगाता हूँ,
इसे प्यार नहीं करता, पर
बहुत-बहुत देता हूँ आदर,
यह तीर्थ-स्थल है, जहां
मैं मुसाफिर ही रहा,
यह वतन नहीं,
जहां जड और चोटी
गडी हुई,
जो कविता की प्रेरणाओं से अधिक महत्व की बात है।
यहां मैं दो बार मर चुका हूँ-
एक दिन तब जब पहली कविता
यहां लिखी थी,
और दूसरे आज जब इस कविता
की याद में कविता
लिख रहा हूँ-
घर के शहर में जीता रहा हूँ
और मरने के बाद भी
जीता रंगा :
एक लाकेट में कैद,
किसी दीवार पर टंगा चित्रार्पित,
एक स्मृति-पट पर रक्षित अदृश्य
अमिट।

लेकिन यहां से कुछ ले जाऊंगा,
कुछ तो पा ही
चुका हूँ : दो-दो कविताएं,
दिया कुछ नहीं है, देना कुछ नहीं,
सिवा इसके-
मेरे प्रणाम तुम्हें,
इन्हें ले लो, इन्हें।

नलिन विलोचन शर्मा
About the poet

नलिन विलोचन शर्मा

View profile & all 7 Poems / Stories

More from नलिन विलोचन शर्मा

  1. धारा-लेखन - नलिन विलोचन शर्मा

    रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

    12.4K reads
  2. अणु-बम - नलिन विलोचन शर्मा

    रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

    12.4K reads
  3. सिद्धि - नलिन विलोचन शर्मा

    रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

    12.4K reads
  4. अलि-विलासि-संलाप - नलिन विलोचन शर्मा

    रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

    12.4K reads
  5. अली अकबर खाँ - नलिन विलोचन शर्मा

    रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like