संग तुम्हारे, साथ तुम्हारे - नागार्जुन

नागार्जुननागार्जुन30 Sept 1911 – 5 Sept 1998

4 min read · 12.5K reads

एक-एक को गोली मारो
जी हाँ, जी हाँ, जी हाँ, जी हाँ ...
हाँ-हाँ, भाई, मुझको भी तुम गोली मारो
बारूदी छर्रे से मेरी सद्गति हो ...
मैं भी यहाँ शहीद बनूँगा

अस्पताल की खटिया पर क्यों प्राण तजूँगा
हाँ, हाँ, भाई, मुझको भी तुम गोली मारो
पतित बुद्धिजीवी जमात में आग लगा दो
यों तो इनकी लाशों को क्या गीध छुएँगे
गलित कुष्ठवाली काया को

कुत्ते भी तो सूँघ-सूँघकर दूर हटेंगे
अपनी मौत इन्हें मरने दो ...
तुम मत जाया करना
अपना वो बारूदी छर्रा इनकी ख़ातिर
वर्ग शत्रु तो ढेर पड़े हैं,
इनकी ही लाशों से अब तुम

भूमि पाटते चलना
हम तो, भैया, लगे किनारे ...
नहीं, नहीं, ये प्राण हमारे
देंगे, देंगे, देंगे, देंगे, देंगे
संग तुम्हारे, साथ तुम्हारे
मैं न अभी मरने वाला हूँ ...
मर-मर कर जीने वाला हूँ ...

(12 अप्रैल 1981)
नागार्जुन
About the poet

नागार्जुन

View profile & all 80 Poems / Stories

More from नागार्जुन

  1. युगधारा - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  2. खिचड़ी विप्लव देखा हमने - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  3. इस गुब्बारे की छाया में - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.4K reads
  4. यात्री

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  5. हज़ार-हज़ार बाहों वाली - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.9K reads