दिल क़ाबिल-ए-मोहब्बत-ए-जानाँ नहीं रहा

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

दिल क़ाबिल-ए-मोहब्बत-ए-जानाँ नहीं रहा

वो वलवला वो जोश वो तुग़्याँ नहीं रहा

ठंडा है गर्म-जोशी-ए-अफ़्सुर्दगी से जी

कैसा असर कि नाला-ओ-अफ़्ग़ाँ नहीं रहा

करते हैं अपने ज़ख़्म-ए-जिगर को रफ़ू हम आप

कुछ भी ख़याल-ए-जुम्बिश-ए-मिज़्गाँ नहीं रहा

दिल-सख़्तियों से आई तबीअ'त में नाज़ुकी

सब्र-ओ-तहम्मुल-ए-क़लक़-ए-जाँ नहीं रहा

ग़श हैं कि बे-दिमाग़ हैं गुल-पैरहन नमत

अज़-बस दिमाग़-ए-इत्र-ए-गरेबाँ नहीं रहा

आँखें न बदलें शोख़-नज़र क्यूँ के अब कि मैं

मफ़्तून-ए-लुत्फ़-ए-नर्गिस-ए-फ़त्ताँ नहीं रहा

नाकामियों का गाह गिला गाह शुक्र है

शौक़-ए-विसाल ओ अन्दुह-ए-हिज्राँ नहीं रहा

बे-तूदा तूदा-ख़ाक सुबुक-दोश हो गए

सर पर जुनून-ए-इश्क़ का एहसाँ नहीं रहा

हर लहज़ा मेहर-जल्वों से हैं चश्म-पोशियाँ

आईना-ज़ार दीदा-ए-हैराँ नहीं रहा

फिरते हैं कैसे पर्दा-नशीनों से मुँह छुपाए

रुस्वा हुए कि अब ग़म-ए-पिन्हाँ नहीं रहा

आसेब-ए-चश्म-ए-क़हर-ए-परी-तलअताँ नहीं

ऐ उन्स इक नज़र कि मैं इंसाँ नहीं रहा

बेकारी-ए-उमीद से फ़ुर्सत है रात दिन

वो कारोबार-ए-हसरत-ओ-हिरमाँ नहीं रहा

बे-सैर-ए-दश्त-ओ-बादिया लगने लगा है जी

और इस ख़राब घर में कि वीराँ नहीं रहा

क्या तल्ख़-कामियों ने लब-ए-ज़ख़्म सी दिए

वो शोर-ए-इश्तियाक़-ए-नमक-दाँ नहीं रहा

बे-ए'तिबार हो गए हम तर्क-ए-इश्क़ से

अज़-बस कि पास-ए-वादा-ओ-पैमाँ नहीं रहा

नींद आई है फ़साना-ए-गेसू-ओ-ज़ुल्फ़ से

वहम-ओ-गुमान-ए-ख़्वाब-ए-परेशाँ नहीं रहा

किस काम के रहे जो किसी से रहा न काम

सर है मगर ग़ुरूर का सामाँ नहीं रहा

'मोमिन' ये लाफ़-ए-उल्फ़त-ए-तक़्वा है क्यूँ मगर

दिल्ली में कोई दुश्मन-ए-ईमाँ नहीं रहा

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like