आप की गर मेहरबानी हो चुकी

मिर्ज़ा शौक़ लखनवीमिर्ज़ा शौक़ लखनवी6 Jan 1773 – 30 Jun 1871

1 min read · 12.4K reads

आप की गर मेहरबानी हो चुकी

तो हमारी ज़िंदगानी हो चुकी

बैठ कर उठ्ठे न कू-ए-यार से

इंतिहा-ए-नातवानी हो चुकी

हँस दिया रोने पे वो ऐ चश्म-ए-तर

आबरू अश्कों की पानी हो चुकी

मिर्ज़ा शौक़ लखनवी
About the poet

मिर्ज़ा शौक़ लखनवी

उपनाम : 'शौक़' जन्म : 06 Jan 1773 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 30 Jun 1871

View profile & all 3 Poems / Stories