माथे पे लगा संदल वो हार पहन निकले

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

माथे पे लगा संदल वो हार पहन निकले

हम खींच वहीं क़श्क़ा ज़ुन्नार पहन निकले

अल्लाह रे तिरी शोरिश ऐ फ़स्ल-ए-जुनूँ तुझ में

दीवानों की ज़ंजीरें होश्यार पहन निकले

आशिक़ के तईं अपने सज अपनी दिखाने को

मलमल का अंगरखा वो सौ बार पहन निकले

मर्ग़ूब-ए-जुनूँ पाई पोशाक न जब कोई

हम-जामा-ए-उर्यानी नाचार पहन निकले

क्यूँकर न 'हवस' जावे सदक़े फ़लक-ए-नीली

नीलम ही का सब गहना जब यार पहन निकले

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

    हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थेजब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

    12.4K reads