दिल में क्यूँ-कर समावें दाग़ बहुत
एक क़िंदील और चराग़ बहुत
क़ैद-ए-हस्ती ही तक ख़राबी है
मर गए बस जहाँ फ़राग़ बहुत
दिल-ए-पुर-दाग़ की सी सैर कहाँ
ये मुसल्लम जहाँ में बाग़ बहुत
क्या बहार आई बाग़बाँ गुल की
इन दिनों है तुझे दिमाग़ बहुत
दिल-ए-गुम-गश्ता का निशान कहाँ
ले चुके आह हम सुराग़ बहुत
रश्क-ए-गुल क्या मिला कोई 'फ़िद्वी'
तुझ को देखूँ हूँ बाग़-बाग़ बहुत








