गदा दस्त-ए-अहल-ए-करम देखते हैं

Mirza Mohammad rafi 'SaudaMirza Mohammad rafi 'Sauda1 Jan 1713 – 1 Jan 1781

1 min read · 12.6K reads

गदा दस्त-ए-अहल-ए-करम देखते हैं

हम अपना ही दम और क़दम देखते हैं

न देखा जो कुछ जाम में जम ने अपने

सो यक क़तरा-ए-मय में हम देखते हैं

ये रंजिश में हम को है बे-इख़्तियारी

तुझे तेरी खा कर क़सम देखते हैं

ग़रज़ कुफ़्र से कुछ न दीं से है मतलब

तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं

हुबाब-ए-लब-ए-जू हैं ऐ बाग़बाँ हम

चमन को तिरे कोई दम देखते हैं

नविश्ते को मेरे मिटाते हैं रो रो

मलाएक जो लौह ओ क़लम देखते हैं

मिटा जाए है हर्फ़ हर्फ़ आँसुओं से

जो नामा उसे कर रक़म देखते हैं

अकड़ से नहीं काम सुम्बुल की हम को

किसी ज़ुल्फ़ का पेच ओ ख़म देखते हैं

ख़ुदा दुश्मनों को न वो कुछ दिखाए

जो कुछ दोस्त से अपने हम देखते हैं

सितम से किया तू ने हम को जो ख़ूगर

करम से तिरे हम सितम देखते हैं

मगर तुझ से रंजीदा-ख़ातिर है 'सौदा'

उसे तेरे कूचे में कम देखते हैं

Mirza Mohammad rafi 'Sauda
About the poet

Mirza Mohammad rafi 'Sauda

Mirza Mohammad rafi 'Sauda' (Urdu: مِرزا مُحمّد رفِیع سَودا ‎), (1713–1781) was an Urdu poet in Delhi, India. He is known for his Ghazals and Urdu Qasidas. Ustads and shagirds Sulaimān Qulī Ḳhān 'Vidād' and Shāh Ḥātim were his Ustads (teachers of Urdu poetry)…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Mirza Mohammad rafi 'Sauda

  1. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.9K reads
  2. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.7K reads
  3. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.9K reads
  4. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.6K reads
  5. गर कीजिए इंसाफ़ तो की ज़ोर वफ़ा मैं

    गर कीजिए इंसाफ़ तो की ज़ोर वफ़ा मैंख़त आते ही सब चल गए अब आप हैं या मैं

    12.6K reads