सीना-ए-पुर-सोज़ यकसू चश्म-ए-गिर्यां यक तरफ़

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

सीना-ए-पुर-सोज़ यकसू चश्म-ए-गिर्यां यक तरफ़

दिल बचे क्या यक तरफ़ आतिश है तूफ़ाँ यक तरफ़

दाम सब्ज़े के से बचना ताइर-ए-दिल है मुहाल

सब्ज़ा-ए-ख़त यक तरफ़ ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ यक तरफ़

मुस्तइद हैं उस बुत-ए-तन्नाज़ पर बहर-ए-निसार

यक तरफ़ सब्र-ओ-दिल-ओ-दीं जान-ओ-ईमाँ यक तरफ़

किस पे शब-ख़ूँ मारने कूँ की सफ़-आरा फ़ौज-ए-नाज़

यक तरफ़ स्याही मिसी की सुर्ख़ी-ए-पाँ यक तरफ़

फिर बहार आई जो बाहम मुस्तइद्द-ए-जंग हैं

यक तरफ़ दस्त-ए-जुनूँ जैब-ओ-गरेबाँ यक तरफ़

टुक समा कर ऐ 'जहाँदार' आज उस कूचे में जा

तेग़-बर-कफ़ है वो यकसू और रक़ीबाँ यक तरफ़

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories