मैं तो सौ बार तिरे मिलने को आया तन्हा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

मैं तो सौ बार तिरे मिलने को आया तन्हा

लेकिन अफ़सोस कभी तुझ को न पाया तन्हा

शिर्क से ख़ाली किसी का न नज़र आया दिल

वो बड़े ज़र्फ़ हैं जिन में तू समाया तन्हा

किस को दावा नहीं उल्फ़त का तिरी आलम में

आशिक़ों में तिरे मैं ही न कहाया तन्हा

बंद-ए-काकुल में तिरे जी भी हमारा है असीर

दाम में ज़ुल्फ़ के दिल ही न फँसाया तन्हा

कल 'जहाँदार' हम और यार थे टुक मिल बैठे

बख़्त-ए-ना-साज़ ने फिर आज बिठाया तन्हा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories