वज्द-ए-अहल-ए-कमाल है कुछ और

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

वज्द-ए-अहल-ए-कमाल है कुछ और

शैख़-साहिब का हाल है कुछ और

होश जाता है अहल-ए-होश का सुन

तेरे मस्तों का हाल है कुछ और

फ़ख़्र-ए-इंसाँ नहीं मलक होना

जी में अपने ख़याल है कुछ और

जिस को कहते हैं वस्ल वस्ल नहीं

मअ'नी-ए-इत्तिसाल है कुछ और

ग़ैर-ए-हर्फ़-ए-नियाज़ सो भी कभू

कह सकूँ हूँ मजाल है कुछ और

रुख़-ए-ख़ुर्शीद पर कहाँ वो नूर

मेरे मह का जमाल है कुछ और

सर्व! दावा-ए-हम-सरी मत कर

वो क़द-ए-नौनिहाल है कुछ और

कब्क तू ख़ुश-ख़िराम है लेकिन

यार की मेरे चाल है कुछ और

देख चल तू भी हालत-ए-'बेदार'

आज उस का तो हाल है कुछ और

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories