महव-ए-रुख़-ए-यार हो गए हम

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

महव-ए-रुख़-ए-यार हो गए हम

सो जी से निसार हो गए हम

फ़ितराक से बाँध ख़्वाह मत बाँध

अब तेरे शिकार हो गए हम

दामन को न पहुँचे तेरे अब तक

हर चंद ग़ुबार हो गए हम

आता नहीं कोई अब नज़र में

किस से ये दो-चार हो गए हम

था कौन कि देखते ही जिस के

यूँ आशिक़-ए-ज़ार हो गए हम

हस्ती ही हिजाब थी जो देखा

इस बहर से पार हो गए हम

'बेदार' सरिश्क-ए-लाला-गूँ से

हम-चश्म-ए-बहार हो गए हम

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories