दिल से पूछा तू कहाँ है तो कहा तुझ को क्या

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

दिल से पूछा तू कहाँ है तो कहा तुझ को क्या

किस की ज़ुल्फ़ों में निहाँ है तो कहा तुझ को क्या

चश्म-ए-गिर्यां से शब-ए-वस्ल में पूछा मैं ने

अब तू क्यूँ अश्क-फ़िशाँ है तो कहा तुझ को क्या

जब कहा मैं ने कि नीं बोलते हो गाली बिन

जान ये कौन ज़बाँ है तो कहा तुझ को क्या

कहने लागा दिल-ए-गुम-गश्ता तिरा है मुझ पास

जब कहा मैं ने कहाँ है तो कहा तुझ को क्या

जब कहा मैं ने कि ऐ जान तिरी सूरत पर

शेफ़्ता पीर-ओ-जवाँ है तो कहा तुझ को क्या

जब कहा मैं ने कि ऐ सर्व-ए-रियाज़-ए-ख़ूबी

किस का तू आफ़त-ए-जाँ है तो कहा तुझ को क्या

दिल से 'बेदार' ने पूछा कि तिरे सीने पर

किस के नावक का निशाँ है तो कहा तुझ को क्या

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories