आह मिलते ही फिर जुदाई की

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

आह मिलते ही फिर जुदाई की

वाह क्या ख़ूब आश्नाई की

न गई तेरी सर-कशी ज़ालिम

हम ने हर-चंद जब्बा-साई की

दिल नहीं अपने इख़्तियार में आज

क्या मगर तू ने आश्नाई की

दर पे ऐ यार तेरे आ पहुँचे

तपिश-ए-दिल ने रहनुमाई की

क़ाबिल-ए-सज्दा तू ही है ऐ बुत

सैर की हम ने सब ख़ुदाई की

जो मुक़य्यद हैं तेरी उल्फ़त के

आरज़ू कब उन्हें रिहाई की

जी में 'बेदार' खप गई मेरे

ख़ंदक़ उस पंजा-ए-हिनाई की

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories