आह ऐ यार क्या करूँ तुझ बिन

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

आह ऐ यार क्या करूँ तुझ बिन

नाला-ए-ज़ार क्या करूँ तुझ बिन

एक दम भी नहीं क़रार मुझे

ऐ सितमगार क्या करूँ तुझ बिन

हूँ तिरी चश्म-ए-मस्त का मुश्ताक़

जाम-ए-सरशार क्या करूँ तुझ बिन

गो बहार आई बाग़ में लेकिन

सैर-ए-गुलज़ार क्या करूँ तुझ बिन

दिल है बेताब चश्म है बे-ख़्वाब

जान-ए-'बेदार' क्या करूँ तुझ बिन

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories