About मीना नक़वी
मूल नाम : मुनीर ज़ेहरा जन्म : 20 May 1953 | नगीना, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Nov 2020 संबंधी : नुसरत मेहदी (बहन), अलीना इतरत (बहन) डाक्टर मीना नक़वी की गिनती शिक्षित शायरात में होता है जिन्होंने शायरी की विभिन्न विधाओं में अपने स्वभाव के जौहर दिखाए और ज़िंदगी के अपने अनुभवों को शायरी के रूप में प्रस्तुत किया। डाक्टर मीना नक़…
Selected Quotes
ये औरतों में तवाइफ़ तो ढूँड लेती हैं तवाइफ़ों में इन्हें औरतें नहीं मिलतींAbout मीना नक़वी
मूल नाम : मुनीर ज़ेहरा
जन्म : 20 May 1953 | नगीना, उत्तर प्रदेश
निधन : 15 Nov 2020
संबंधी : नुसरत मेहदी (बहन), अलीना इतरत (बहन)
डाक्टर मीना नक़वी की गिनती शिक्षित शायरात में होता है जिन्होंने शायरी की विभिन्न विधाओं में अपने स्वभाव के जौहर दिखाए और ज़िंदगी के अपने अनुभवों को शायरी के रूप में प्रस्तुत किया। डाक्टर मीना नक़वी का असल नाम बदर-ए-मुनीर ज़हरा था, आप 20मई1955को नगीना में पैदा हुईं।
डाक्टर मीना नक़वी का सम्बंध पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक संभ्रांत शिक्षित घराने से था। उनके बुज़ुर्गों में न सिर्फ मर्द बल्कि महिलाओं में भी शे’र कहने के मैदान में हमेशा सरगर्म रहीं। यूं तो पेशे के एतबार से वो एक चिकित्सक थीं लेकिन साहित्य में भी उनका ख़ासा दख़ल रहा। उर्दू तो ख़ैर घर की ही ज़बान है इसके अलावा इन्होंने अंग्रेज़ी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में भी एम.ए किया।
डाक्टर मीना नक़वी के नौ काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें साएबान, बादबान, दर्द पतझड़ का, किर्चियाँ दर्द की, मंज़िल को उतर प्रदेश उर्दू अकेडमी और बिहार उर्दू अकेडमी से पुरस्कृत किया जा चुका है और 2018 में ग़ालिब इन्स्टीट्यूट ने उन्हें बैस्ट शायरा के सम्मान से भी नवाज़ा। इसके अलावा उन्हें कई साहित्यिक संस्थाओं ने सम्मानित किया है। हिन्दी में दर्द पतझड़ का, किर्चियाँ दर्द की और धूप छांव वग़ैरा उनकी बौद्धिक उड़ान के गवाह हैं। मीना नक़वी ने शायरी के अलावा नस्र में भी बहुत कुछ लिखा। कहानियां, निबंध और शोधपूर्ण आलेख और समीक्षाएं भी उनके क़लम की गिरफ़्त में आकर साहित्य पारखियों से प्रशंसा प्राप्त कर चुके हैं। उनका कलाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में सम्मान के साथ प्रकाशित होते रहे हैं। मीना नक़वी देहांत15 नवंबर 2020 को नोएडा में हुआ।
मीना नक़वी: Quick Answers
Who is मीना नक़वी?
मूल नाम : मुनीर ज़ेहरा जन्म : 20 May 1953 | नगीना, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Nov 2020 संबंधी : नुसरत मेहदी (बहन), अलीना इतरत (बहन) डाक्टर मीना नक़वी की गिनती शिक्षित शायरात में होता है जिन्होंने शायरी की विभिन्न विधाओं में अपने स्वभाव के जौहर दिखाए और ज़िंदगी के अपने अनुभवों को शायरी के रूप में प्रस्तुत किया। डाक्टर मीना नक़…
When was मीना नक़वी born?
मीना नक़वी was born on 20 May 1953. Associated place: नोएडा, भारत.
When did मीना नक़वी die?
मीना नक़वी passed away on 15 November 2020.
Where can I read मीना नक़वी's poetry?
Kavishala has 1 couplets (sher) by मीना नक़वी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by मीना नक़वी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by मीना नक़वी (चुनिंदा उद्धरण)
ये औरतों में तवाइफ़ तो ढूँड लेती हैं तवाइफ़ों में इन्हें औरतें नहीं मिलतींCouplets (Sher) by मीना नक़वी
Videos on मीना नक़वी
Loading videos…
Books by मीना नक़वी
Loading books…








