ये नूर कैसा है - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

राख का सारंग पहने

बर्फ़ की लाश है

लादे का सा बदन पहने

गूँगी चाहत है

रुस्वाई का कफ़न पहने

हर एक क़तरा मुक़द्दस है मैले आँसू का

एक हुजूम अपाहिज है आब-ए-कौसर पर

ये कैसा शोर है जो बे-आवाज़ फैला है

रो पहली छाँव में बद-नामियों का डेरा है

ये कैसी जन्नत है जो चौंक चौंक जाती है

एक इंतिज़ार-ए-मुजस्सम का नाम ख़ामोशी

और एहसास-ए-बे-कराँ पे ये सरहद कैसी

दर-ओ-दीवार कहाँ की आवारगी के

नूर की वादी तलक लम्स का इक सफ़र तवील

हर एक मोड़ पे बस दो ही नाम मिलते हैं

मौत कह लो जो मोहब्बत नहीं कहने पाओ

उसी का नाम मोहब्बत है जिस का नाम है मौत

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories