अजनबी देस के रस्तों पे भटकते राही - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

अजनबी देस के रस्तों पे भटकते राही

मैं ने सोचा है कि आज तुझे ख़त लिक्खूँ

आज लिक्खूँ कि सुलगते हुए अरमानों में

कितने ज़हरीले सुबुक तीर चुभा करते हैं

कैसे धुँदलाई हुई रात मैं बे-बस आँसू

डर के तन्हाई से थम थम के बहा करते हैं

झुंझलाहट में तुझे भूलने की कोशिशें भी कीं

कैसे फिर लौट भी आने की दुआ करते हैं

कैसे मासूम बिलकते हुए एहसानों से

नाम ले ले के तिरा लोग हँसा करते हैं

ता'ने कसते हैं कई बार तेरी चाहत पर

रूह के एहसास को बदनाम किया करते हैं

और हम हैं कि बस हाथों से कलेजा थामे

बे-रहम वक़्त की हर चोट सहा करते हैं

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories