मोर पखानि किरीट बन्यो मुकुतानि के कुंडल स्रौन बिलासी .
चारु चितौनि चुभी ‘मतिराम’ सुक्यों बिसरै मुस्कानि सुधा - सी .
काज कहा सजनी कुलकानि सौं लोग हँसै सिगरे ब्रजवासी .
मैं तो भई मनमोहन को मुख चंद लखैं बिन मोल की दासी .

मो मन तम-तोमहि हरौ, राधा को मुखचंद।बढ़ै जाहि लखि सिंधु लौं, नँद-नंदन आनन्द।।1।।
झूठे ही ब्रज में लग्यो, मोहिं कलंक गुपाल।सांचे हूँ कबहूँ हिये, लगे न तुम नंदलाल।।11।।
मन दैसुनिए लाल यह, तनक तरुनि की बात।अंसुवा उड़गन गिरत हैं, होन चहत उतपात।।21।।
सखी सलोनी देह में, सजे सिंगार अनेक!कजरारी अँखियानि में, भूल्यो काजर एक।।31।।
तरु ह्वै रह्यो करार कौ, अब करि कहा करार।उर धरि नंदकुमार कौ, चरन कमल सुकुमार।।41।।