केलि की राति अघाने नहीँ दिन ही मे - मतिराम

मतिराममतिराम

2 min read · 12.5K reads

केलि की राति अघाने नहीँ दिन ही मे लला पुनि घात लगाई ।
प्यास लगी कोउ पानी दै जाउ योँ भीतर बैठि कै बैन सुनाई ।
जेठी पठाई गई दुलही हँसि हेरि हरै मतिराम बुलाई ।
कान्ह के बोल पे कान न दीन्हो सुगेह की देहरी पै धरि आई ।


मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
मतिराम
About the poet

मतिराम

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like