मंगलेश डबराल के लिए - लीलाधर मण्डलोई

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

4 min read · 12.4K reads

मैं जब आया दिल्ली
मंगलेश थे बाँहें पसारे
अपने संघर्ष के दिनों में
एक गर्म जगह थी भीतर
एक पनाह थी दिलासे की

लालटेन की रोशनी थी
जिसमें जनसत्ता के पन्नों पर
लिखी जा सकते थीं
लड़ाई की इबारतें
और लिखे जा सकते थे डायरी में
नए पते-ठिकाने

और नामुराद हाक़िमों को
पढ़ने-समझने के सूत्र
अनुवाद किए जा सकते थे गाँव-घर छोड़कर
आए लोगों के दुक्ख
प्रेम के ककहरों में
जीने के कुछ सबक लिखे जा सकते थे पीले पड़ते पन्नों पर

अब तुम्हारे जाने के बाद
रोशनी कुछ और कम हो गई है आँखों की
अभी बचे हैं कुछ पन्ने
और गुर्राते नए युग के शत्रुओं के ख़िलाफ़
पीले इन बचे पन्नों पर मुख़ालफ़त बनी हुई है
न होकर भी तुम्हारा होना है
हस्बमामूल
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like