हत्यारों का घोषणापत्र - मंगलेश डबराल

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

9 min read · 12.4K reads

हम जानते हैं कि हम कितने कुटिल और धूर्त हैं ।
हम जानते हैं कि हम कितने झूठ बोलते आए हैं ।
हम जानते हैं कि हमने कितनी हत्याएँ की हैं,
कितनों को बेवजह मारा-पीटा है, सताया है
औरतों और बच्चों को भी हमने नहीं बख़्शा,
जब लोग रोते-बिलखते थे हम उनके घरों को लूटते थे
चलता रहा हमारा खेल परदे पर और परदे के पीछे भी ।

हमसे ज़्यादा कोई नहीं जानता हमारे कारनामों का कच्चा-चिट्ठा
इसीलिए हमें उनकी परवाह नहीं
जो जानते हैं हमारी असलियत ।
हम जानते हैं कि हमारा खेल इस पर टिका है
कि बहुत से लोग हैं जो हमारे बारे में बहुत कम जानते हैं
या बिलकुल नहीं जानते ।
और बहुत से लोग हैं जो जानते हैं
कि हम जो भी करते हैं, अच्छा करते हैं
वे ख़ुद भी यही करना चाहते हैं ।
2019

लीजिए अब इस कविता के अँग्रेज़ी में तीन विभिन्न अनुवाद पढ़िए

A Manifesto for Murderers
By Mangalesh Dabral

(Translated By Daisy Rockwell)

Yes, we know
how sly and wily we are
We know
how many lies we’ve told
We know
how many people we’ve killed
how many beaten
how many bullied without reason
And no,
we haven’t spared the women or children

When people weep and whine
we rob their homes
Our hustle goes on in plain sight
and out of sight
No one knows better than us
the gory details of our deeds

That’s why we don’t worry
about those who know the truth
about us
We know
our strategy depends on the many
who know very little about us
or have no idea at all
And the many who do know
agree that what we do is for the best
And wish that they themselves
could do the same.

मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like