शिकस्त - मख़्मूर सईदी

मख़्मूर सईदीमख़्मूर सईदी

5 min read · 12.4K reads

तेरा हँसता हुआ चेहरा
ग़ज़ल गाती हुई आँखें
मैं इस चेहरे को जब हाथों में लेकर चूम लेता हूँ
तो लगता है
उतर आई कुँआरी रोशनी सुब्ह-ए-अज़ल की
मेरे सीने में
मैं इन आँखों में आँखें डाल कर जब देख लेता हूँ
तो यूँ महसूस होता है
अबद की वादियों तक इक अछूता कैफ़ छाया है
जिसे छूना, जिसे अपना बना लेना
(हज़ारों दुश्मनों के दर्मियाँ)
मेरा, फ़क़त मेरा ही हिस्सा है
तेरा हँसता हुआ चेहरा
ग़ज़ल गाती हुई आँखें
मेरा सरमाया-ए-हस्ती, मेरे पिंदार की मस्ती
मगर मैं अपने इस पिंदार से ख़ुद हार जाता हूँ
मुख़ालिफ़ भीड़ में ख़ुद को तहीमाया सा पाता हूँ
जब इस हँसते हुए चेहरे पे कुछ अंजान से साये
(मैं जिनसे नाशनासा हूँ)
घने, गहरे, धुंधलकों की नक़ाबें डाल देते हैं
ग़ज़ल गाती हुई आँखों में कुछ बेनाम से मौसम
(जो मुझसे दूर गुज़रे हैं)
अचानक लौट आते हैं
मख़्मूर सईदी
About the poet

मख़्मूर सईदी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मख़्मूर सईदी

  1. अपना यही है सहन यही सायबान है - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  2. वो हमसे ख़फ़ा था मगर इतना भी नहीं था - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  3. भीड़ में है मगर अकेला है - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  4. सामने ग़म की रहगुज़र आई - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  5. चल पड़े हैं तो कहीं जाकर ठहरना होगा - मख़्मूर सईदी

    शब्दार्थ :आज़ार=रोग; जिस्मो-जाँ=शरीर और आत्मा; क़ातिले-शहर=शहर के क़ातिल; मुख़बिर=ख़बर देने वाले; दरो-दीवार=दीवार और दरवाज़े।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरप्रतारणानिकटवर्ती पहाड़ के तन परहरी घास का अस्तर,— हुमायूँ कबीरबुद्ध मुस्कराए हैं‘लाल इमली’ कहते ही इमली नहीं कौंधी दिमाग़ मेंजीभ में पानी नहीं आया— हरीशचंद्र पांडेयमुना इलाहाबाद में, संगम होती हुईयमुना इलाहाबाद मेंकभी-कभी मुझे यह साफ़ आसमान से काटी गई एक हल्की— हरीशचंद्र पांडे