हर दरीचे में मेरे क़त्ल का मंज़र होगा - मख़्मूर सईदी

मख़्मूर सईदीमख़्मूर सईदी

3 min read · 12.4K reads

हर दरीचे में मेरे क़त्ल का मंज़र होगा
शाम होगी तो तमाशा यही घर-घर होगा

पल की दहलीज प’ गिर जाऊँगा बेसुध होकर
बोझ सदियों की थकन का मेरे सर पर होगा

मैं भी इस जिस्म हूँ साया तो नहीं हूँ तेरा
क्यों तेरे हिज़्र में जीना मुझे दूभर होगा

अपनी ही आँच में पिघला हुआ चाँदी का बदन
सरहद-ए-लम्स तक आते हुए पत्थर होगा

लोग इस तरह तो शक्लें न बदलते होंगे
आईना अब उसे देखेगा तो शशदर होगा

सर पटकते हैं बगुले वही मौजों की तरह
अब जो सहरा है किसी दिन ये समंदर होगा

दश्ते-तदबीर में जो ख़ाक-ब-सर है ‘मख़्मूर’
हो न हो मेरा ही आवारा मुक़द्दर होगा
मख़्मूर सईदी
About the poet

मख़्मूर सईदी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मख़्मूर सईदी

  1. अपना यही है सहन यही सायबान है - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  2. वो हमसे ख़फ़ा था मगर इतना भी नहीं था - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  3. भीड़ में है मगर अकेला है - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  4. सामने ग़म की रहगुज़र आई - मख़्मूर सईदी

    अपना यही है सहन यही सायबान हैफैली हुई ज़मीन खुला आस्मान है

    12.4K reads
  5. चल पड़े हैं तो कहीं जाकर ठहरना होगा - मख़्मूर सईदी

    शब्दार्थ :आज़ार=रोग; जिस्मो-जाँ=शरीर और आत्मा; क़ातिले-शहर=शहर के क़ातिल; मुख़बिर=ख़बर देने वाले; दरो-दीवार=दीवार और दरवाज़े।

    12.4K reads