सुनो इतना कुछ कि - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

सुनो इतना कुछ कि कुछ भी न सुन सको
जानो इतना कुछ कि कुछ भी न जान सको
समझो इतना कुछ कि कुछ भी न समझ सको

आवाज़ों में डूब रही हैं आवाज़ें
आवाज़ों को डूबोने वाली आवाज़ें
किन्हीं और आवाज़ों में डूब रही हैं
धूर्त और क्रूर सौदागरों से सजा है बाज़ार ।
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like