हमारे समय में प्रेम - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

चिठ्ठियाँ तो थी नहीं की जुगा कर रखते
बस कुछ एस०एम०एस० थे

बहुत दिनों तक बचे रहे
मगर एक दिन मिटना ही था मिट गए

हमारे समय में प्रेम
कोई निशानी नहीं छोड़ता

कुछ स्मृतियाँ होती है जो बहुत दिनों तक
बरछे की तरह चुभी रहती है
धीरे धीरे उनका लोहा भी गल जाता है !
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories