दुःख इतना था उसके जीवन में
कि प्यार में भी दुःख ही था
उसकी आँखों में झाँका
दुःख तालाब के जल की तरह ठहरा हुआ था
उसे बाँहों में कसा
दुःख पीठ पर दागने के निशान की तरह दिखा
उसे चूमना चाहा
दुःख होंठों पर पपड़ियों की तरह जमा था
उसे निर्वस्त्र करना चाहा
उसने दुःख पहन रखा था
जिसे किसी भी तरह उतारना सम्भव नहीं था !
कि प्यार में भी दुःख ही था
उसकी आँखों में झाँका
दुःख तालाब के जल की तरह ठहरा हुआ था
उसे बाँहों में कसा
दुःख पीठ पर दागने के निशान की तरह दिखा
उसे चूमना चाहा
दुःख होंठों पर पपड़ियों की तरह जमा था
उसे निर्वस्त्र करना चाहा
उसने दुःख पहन रखा था
जिसे किसी भी तरह उतारना सम्भव नहीं था !








