चुप्पा आदमी - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

आदमी के चुप रहने का मतलब यह तो नहीं
कि उसके भीतर कोई हलचल नहीं है
फिर भी उन्हें पसन्द है चुप्पा आदमी

चुप रहने से बाहर सब कुछ शान्त रहता है
व्यवस्था उसके चुप रहने का इतना अभ्यस्त होती है
कि उसे बोलने मात्र के लिए सज़ा दी जा सकती है

मगर चुप रहने में ही भलाई बिल्कुल नहीं है

चुप्पे आदमी की ज़मीन सबसे पहले छीनी जाती है
और मुआवज़ा भी नहीं या नहीं के बराबर दिया जाता है

किसी भी आपदा में सबसे पहले
और सबसे ज़्यादा मारे जाते हैं चुप्पे लोग !

(2010)
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories