थे निवाले मोतियों के जिन के खाने के लिए

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.4K reads

थे निवाले मोतियों के जिन के खाने के लिए

फिरते हैं मुहताज वो इक दाने दाने के लिए

शम्अ जलवाते हैं ग़ैरों से वो मेरी क़ब्र पर

ये नई सूरत निकाली है जलाने के लिए

दैर जाता हूँ कभी काबा कभी सू-ए-कुनिश्त

हर तरफ़ फिरता हूँ तेरे आस्ताने के लिए

हाथ में ले कर गिलौरी मुझ को दिखला कर कहा

मुँह तो बनवाए कोई इस पान खाने के लिए

ऐ फ़लक अच्छा किया इंसाफ़ तू ने वाह वाह

रंज मेरे वास्ते राहत ज़माने के लिए

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories