बरसात का मज़ा तिरे गेसू दिखा गए

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.5K reads

बरसात का मज़ा तिरे गेसू दिखा गए

अक्स आसमान पर जो पड़ा अब्र छा गए

आए कभी तो सैकड़ों बातें सुना गए

क़ुर्बान ऐसे आने के क्या आए क्या गए

सुन पाई मेरी आबला-पाई की जब ख़बर

चारों तरफ़ वो राह में काँटे बिछा गए

हम वो नहीं सुनें जो बुराई हुज़ूर की

ये आप थे जो ग़ैर की बातों में आ गए

मैं ने जो तख़लिया में कहा हाल-ए-दिल कभी

मुँह से न कुछ जवाब दिया मुस्कुरा गए

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories