चेहरा - कुसुम जैन

कुसुम जैनकुसुम जैन

2 min read · 12.3K reads

ख़ुशबुओं के पास
ख़ुशबू थी
-चेहरा नहीं था

रंगों के पास
रंग थे
-चेहरा नहीं था

आग के पास
आग थी
-चेहरा नहीं था

प्रेम के पास
प्रेम था
-चेहरा नहीं था

ख़ुशबुओं ने कहा
रंगों ने कहा
आग ने कहा
प्रेम ने कहा
-हमें चेहरा दो

मेरे पास एक चेहरा था
कुछ मेरा था कुछ तुम्हारा था
उन्हें सौंप दिया
कुसुम जैन
About the poet

कुसुम जैन

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like