मामूली ज़िन्दगी जीते हुए - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

2 min read · 12.4K reads

जानता हूँ कि मैं
दुनिया को बदल नहीं सकता,
न लड़ कर
उससे जीत ही सकता हूँ

हाँ लड़ते-लड़ते शहीद हो सकता हूँ
और उससे आगे
एक शहीद का मकबरा
या एक अदाकार की तरह मशहूर...

लेकिन शहीद होना
एक बिलकुल फ़र्क तरह का मामला है

बिलकुल मामूली ज़िन्दगी जीते हुए भी
लोग चुपचाप शहीद होते देखे गए हैं
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories