घंटी - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

2 min read · 12.4K reads

 
फ़ोन की घंटी बजी
मैंने कहा- मैं नहीं हूँ
और करवट बदल कर सो गया
दरवाज़े की घंटी बजी
मैंने कहा- मैं नहीं हूँ
और करवट बदल कर सो गया
अलार्म की घंटी बजी
मैंने कहा- मैं नहीं हूँ
और करवट बदल कर सो गया
एक दिन
मौत की घंटी बजी...
हड़बड़ा कर उठ बैठा-
मैं हूँ... मैं हूँ... मैं हूँ..
मौत ने कहा-
करवट बदल कर सो जाओ।
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories